मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

एलन मस्क को पीछे छोड़ बर्नार्ड अरनॉल्ट बनें दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

एलन मस्क को पीछे छोड़ बर्नार्ड अरनॉल्ट बनें दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

एलोन मस्क अब दुनिया के सबसे अमीर व्यवसायी नहीं हैं, फ्रांसीसी अरबपति और लुई वुइटन मोएट हेनेसी (एलवीएमएच) के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट उन्हें पछाड़कर शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। इस खबर के बाद टेस्ला के शेयरों में गिरावट से मस्क की नेटवर्थ घट गई है।

फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक, अरनॉल्ट की नेटवर्थ अब 207 अरब डॉलर (करीब 17.20 लाख करोड़ रुपये) है, जबकि एलन मस्क की नेटवर्थ 204 अरब डॉलर (करीब 16.96 लाख करोड़ रुपये) है। इसके साथ ही जेफ बेजोस करीब 15.04 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

आपको बता दें कि इस लिस्ट में टॉप टेन में भारत का कोई भी अरबपति शामिल नहीं है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 104 अरब डॉलर (करीब 8.64 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ 11वें स्थान पर हैं। वहीं, गौतम अडानी लिस्ट में 16वें नंबर पर हैं, जहां उनकी नेटवर्थ 75 अरब डॉलर (6.23 लाख करोड़ रुपये) है।

Share
अगला लेख → पीएम के मार्गदर्शन में अयोध्या में स्वच्छ जल मुहैया करा रही …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *