मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

नीतीश सटकर तो अखिलेश हटकर कर रहे हैं मोदी की सरकार बनाने में सहयोग – ओम प्रकाश राजभर

नीतीश सटकर तो अखिलेश हटकर कर रहे हैं मोदी की सरकार बनाने में सहयोग – ओम प्रकाश राजभर

लखनऊ : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को कहा है कि विपक्ष भी केंद्र में फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने में सहयोग कर रहा है। कुछ नेता सटकर तो कुछ नेता हटकर सहयोग करने में जुटे हैं। नीतीश कुमार एनडीए में आकर अब सटकर साथ दे रहे हैं तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी हटकर इसके लिए सहयोग कर रहे हैं।
पार्क रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में राजभर ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश भी विपक्षी गठबंधन इंडी से बाहर निलकर भाजपा का सहयोग करना चाहते हैं।

उन्होंने सवाल किया कि दिनभर भाजपा के खिलाफ बयानबाजी करने वाले अखिलेश भाजपा के बड़े नेताओं के पास गुलदस्ता लेकर क्यों जाते हैं? उन्होंने नारा दिया कि विपक्षियों ने ठाना है नरेंद्र मोदी को पीएम बनाना है। सपा के पास अब सिर्फ सपने ही देखने के लिए रह गए हैं। सपने में ही पीएम, सीएम बनते रहेंगे। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव के बारे में राजभर ने कहा कि वह बड़े और अनुभवी नेता हैं। वह इस समय दुखी हैं। उनके हिसाब से समाजवादी पार्टी नहीं चल रही है। पार्टी में उनकी सूनी नहीं जा रही है।

वहीं सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने सपा कार्यालय के पास ओम प्रकाश राजभर को पलटूराम लिखते हुए होर्डिंग्स लगाए जाने की बात बताते हुए कहा कि आठ दलों से गठबंधन करके पलटने वाले सपा प्रमुख अपने गिरेबां में झांकें। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पश्चिमी यूपी में राजभर की सभाओं में उमड़ रही भीड़ को देख राजभर से डरे व घबराये हुए हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में सपा को जनता शून्य से नवाजेगी। प्रदेश की जनता मोदी, योगी और राजभर के साथ है।

Share
अगला लेख → ED के अधिकारी आज CM हेमंत सोरेन से करेंगे पूछताछ, धारा 144 …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *