मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

उपचुनाव के बीच आजम खान के घर पहुंचे अखिलेश यादव, जानें क्या कहा

उपचुनाव के बीच आजम खान के घर पहुंचे अखिलेश यादव, जानें क्या कहा

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर चुनावी माहौल है। इसी के तहत समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मुरादाबाद मंडल के कुन्दरकी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करने के बाद रामपुर पहुंचे। यहां उन्होंने आजम खान के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश यादव के साथ मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा और रामपुर के सांसद मुहुबल्ला नदवी भी पहली बार आजम खान के घर आए।

मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने आजम खान पर लगे मुकदमों में न्याय की उम्मीद जताई है और साथ ही यह भी कहा कि यदि उनकी सरकार आई, तो इन मुकदमों को वापस लिया जाएगा। उन्होंने रामपुर और आसपास के क्षेत्र की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि पीडीए की रणनीति और इंडिया गठबंधन के तहत ऐतिहासिक जीत में लोगों का बड़ा योगदान रहा है।

सपा प्रमुख ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी को लखनऊ से हटाने और संविधान बचाने की लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक उनकी पार्टी सत्ता में नहीं आ जाती। आजम खान के साथ हुए अन्याय की ओर इशारा करते हुए अखिलेश ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि न्यायालय उन्हें न्याय देगा और समाजवादी पार्टी उनके खिलाफ लगे झूठे मुकदमों को हटाने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ आजम खान के लिए नहीं बल्कि न्याय के लिए भी है।

गौरतलब है कि सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान इस समय सीतापुर जेल में हैं, जबकि उनके बेटे और पूर्व विधायक हरदोई जेल में बंद हैं। इस बीच, अखिलेश की आजम खान के परिवार से मुलाकात को मुस्लिम वोटर्स को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share
अगला लेख → लाहौर में प्रदूषण से खाराब हुए हालात , AQI एक हजार के पार हु…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *