मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

Gorakhpur News : पर्सनल कार में एसडीएम ने लगवाया हूटर, सीज हुई गाड़ी

Gorakhpur News : पर्सनल कार में एसडीएम ने  लगवाया हूटर, सीज हुई गाड़ी

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में यातायात नियमों की अनदेखी कर अपनी निजी कार पर हूटर और पदनाम का स्टीकर लगाना डुमरियागंज के एसडीएम को भारी पड़ गया, वहीं कैंट पुलिस ने उनकी कार जब्त कर ली. जब गोरखपुर पुलिस ने कार चालक से गाड़ी के बारे में पूछा तो ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी एसडीएम संजीव कुमार की है, बता दें कि एसडीएम संजीव कुमार दीक्षित गोरखपुर में तहसीलदार भी रह चुके हैं.

बता दें कि उत्तर प्रदेश की गोरखपुर पुलिस एक्शन मोड में है, फर्जी तरीके से हूटर लगाने, फर्जी पास आदि लगाने वालों के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर गोरखपुर पुलिस कार्रवाई कर रही है. इससे पहले हाल ही में पूर्व मंत्री के टापू पर फर्जी पासपोर्ट मामले में कैंट थाने में केस दर्ज किया गया था, इस मामले में एसडीएम की गाड़ी भी चेकिंग के दौरान पकड़ी जा चुकी है.

जानकारी के मुताबिक, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई जब रेलवे जीएम ऑफिस के पास से गुजर रहे थे तो उन्हें रास्ते में एक प्राइवेट कार दिखाई दी. इस कार पर हूटर लगा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने तुरंत कार रोकी और केंट पुलिस को वहां बुलाया.

Share
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मिली राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिट

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *