मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

फतेहपुर में खेत में महिला का सिर कटा शव मिलने से मचा हड़कंप , जांच में जुटी पुलिस

फतेहपुर में खेत में महिला का सिर कटा शव मिलने से मचा हड़कंप , जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर जिले के एक गांव में उस वक्त हंगामा मच गया. जब एक खेत में एक महिला का सिर कटा शव मिला. इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है.

बता दें कि शुक्रवार की सुबह कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोरसम गांव में एक सिर कटी महिला की लाश मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामले की जांच की जा रही है.

मामले का खुलासा उस वक्त हुआ. यहां के ग्रामीण सुबह टहलते समय गांव के बाहर रामगंगा नहर पटरी पर 35 वर्षीय महिला का शव देखकर सन्न रह गए। महिला का सिर और दोनों हाथ शरीर से गायब थे। हत्या बड़े ही अजीब तरीके से की गई थी. महिला का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Share
अगला लेख → RVNL Recruitment : असिस्टेंट मैनेजर सहित कई पदों के लिए निकल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *