मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

लोकसभा में अखिलेश यादव बोले – सरकार को आशा का प्रतीक होना चाहिए, निराशा का नहीं

लोकसभा में अखिलेश यादव बोले – सरकार को आशा का प्रतीक होना चाहिए, निराशा का नहीं

लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार को एक बार फिर शुरू हुई. इस दौरान सदन में कई मुद्दों पर जमकर हंगामा हुआ. समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में भाषण देते हुए सरकार को घेरा.

अखिलेश यादव ने कहा कि हर बात को जुमला बनाने वालों से लोगों का भरोसा उठ गया है. इसलिए यह बहुमत की सरकार नहीं, सहयोगी सरकार है. सपा सांसद अखिलेश यादव ने पेपर लीक के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि पेपर क्यों लीक हो रहे हैं? सच तो यह है कि सरकार ऐसा इसलिए कर रही है ताकि उसे युवाओं को नौकरी न देनी पड़े. पिछले दस वर्षों की उपलब्धि इतनी रही कि शिक्षा माफिया पैदा हो गये। सरकार को आशा का प्रतीक होना चाहिए, निराशा का नहीं।

अखिलेश यादव ने अग्निवीर योजना का जिक्र करते हुए कहा कि अग्निवीर योजना हमें मंजूर नहीं है. जब ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आएगा तो हम इस योजना को ख़त्म कर देंगे.

अखिलेश यादव ने बोलने का मौका देने के लिए पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं उन सभी मतदाताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने लोकतंत्र को तानाशाही बनने से रोका। चुनाव के समय कहा गया था कि 400 पार फिर से समझदार लोगों को धन्यवाद.

Share
अगला लेख → Kanpur : बिजली विभाग का कारनामा , गरीब परिवार को थमाया 23.92…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *