मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

हाथरस भगदड़ की हो सकती है CBI जांच, हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका

हाथरस भगदड़ की हो सकती है CBI जांच, हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका

 यूपी के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के बाद मची भगदड़ में अब तक 122 लोगों की मौत हो चुकी है. 4 जिलों अलीगढ़, हाथरस, एटा और आगरा में रात भर शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया. परिजन अपनों के शव को लेकर इधर-उधर भटकते रहे। प्रशासन ने अब तक 121 लोगों की मौत की पुष्टि की है. यह हादसा मंगलवार दोपहर 1 बजे फुलराई गांव में हुआ.

सिकंदराराऊ थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात हादसे में 22 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर हैं। बाकी सभी अज्ञात हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्य आरोपी भोले बाबा उर्फ ​​हरि नारायण साकार का नाम इसमें नहीं है। इस दुर्घटना के बाद बाबा भूमिगत हो गये। पुलिस ने रात भर उसकी तलाश में छापेमारी की.

पुलिस बाबा के मैनपुरी स्थित आश्रम पर पहुंची, लेकिन बाबा वहां भी नहीं मिले. मैनपुरी में आश्रम के बाहर पुलिस तैनात है. उधर, वकील गौरव द्विवेदी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर हादसे की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. देर रात तक सीएम योगी अधिकारियों से हादसे की रिपोर्ट लेते रहे. आज सुबह 11 बजे हाथरस के जिला अस्पताल पहुंचेंगे।

Share
अगला लेख → लखनऊ में सहारा के ठिकानों पर ED की Raid , जानें क्या है मामल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *