मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही

UP के कई हिस्सों में भारी बारिश का Alert, बिजली गिरने की चेतावनी

UP के कई हिस्सों में भारी बारिश का Alert, बिजली गिरने की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में मानसून ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है। क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है। इस लिहाज से शनिवार 6 जुलाई को पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है. इसके साथ ही बिजली चमकने और बौछारें पड़ने की भी संभावना जताई जा रही है। इतना ही नहीं, मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, आज कुछ जगहों पर गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है. इस दौरान दोनों हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ मध्यम बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है.

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

शनिवार को देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराईच और लखीमपुर खीरी में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही सीतापुर,हरदोई,बाराबंकी,बिजनौर,मुरादाबाद,रामपुर,बरेली,पीलीभीत,शाहजहांपुर और आसपास के इलाकों में भी भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

इसके अलावा, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाज़ीपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव और लखनऊ में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है। एटा, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा। फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, अमरोहा, संभल, बदांयू, जालौन और आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है.

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → Amarnath Yatra 2024 : बारिश की वजह से रोकी गई अमरनाथ यात्रा

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *