मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Amarnath Yatra 2024 : बारिश की वजह से रोकी गई अमरनाथ यात्रा

Amarnath Yatra 2024 : बारिश की वजह से रोकी गई अमरनाथ यात्रा

हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर पहुंचे हैं. इस बीच मौसम ने इस यात्रा पर अस्थायी ब्रेक लगा दिया है. खराब मौसम के कारण यात्रा फिलहाल रोक दी गई है. जानकारी के मुताबिक, बलतार और पहलगाम दोनों सड़कों पर कल रात से भारी बारिश हो रही है. ऐसे में यात्रियों को वापस बेस कैंप भेज दिया गया है.

भारी बारिश के कारण दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की यात्रा शनिवार को दोनों मार्गों पर अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात से ही बालटाल और पहलगाम मार्गों पर रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है. अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए एहतियात के तौर पर यात्रा को अस्थायी रूप से निलंबित करने का निर्णय लिया गया है. 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा में अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं.

Share
अगला लेख → BJP के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत अब स्थिर, घर पर …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *