मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

इम्फाल से रायबरेली पहुंचे Rahul Gandhi , कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

इम्फाल से रायबरेली पहुंचे Rahul Gandhi , कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। जहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे.

सांसद राहुल गांधी मंगलवार को मणिपुर की राजधानी इंफाल से यहां पहुंचे और लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर उतरे। यहां से वह सड़क मार्ग से रायबरेली के लिए रवाना हो गए। रायबरेली राज्य की राजधानी से लगभग 80 किलोमीटर दूर है।

राहुल गांधी ने रायबरेली के बछरावां के पास चुरुवा हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की. कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि जननायक राहुल गांधी ने रायबरेली के चुरवा हनुमान मंदिर का दौरा किया और भगवान हनुमान जी से सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

एक अन्य पोस्ट में कहा गया, ‘आज विपक्ष के नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के रायबरेली में शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के परिजनों से मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही वे भुएमऊ गेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे.

Share
टैग: #latest news
अगला लेख → हाथरस मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर SDM, CO तहसीलदार समे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *