मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Hardoi : स्टेयरिंग फेल होने से बस झोपड़ी में घुसी, 4 की मौत, 10 लोग घायल

Hardoi : स्टेयरिंग फेल होने से बस झोपड़ी में घुसी, 4 की मौत, 10 लोग घायल

हरदोई : जिले के माधौगंज थाना क्षेत्र के सेखवापुर गांव में यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे झोपड़ी में जा घुसी. बताया गया कि उस वक्त घर के लोगों के अलावा उनके घर मेहमान भी आए हुए थे, जो इस हादसे का शिकार हो गए हैं. इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत की खबर है, जबकि छह से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।

घटना के बाद सीओ समेत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है. बस को जेसीबी से हटा दिया गया है. सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है. कुछ दिन पहले इसी सड़क पर सड़क किनारे रहने वाले लोगों पर डंपर चढ़ गया था, जिसमें आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, लेकिन कोई सबक नहीं लिया गया, जिसके बाद एक और हादसा हो गया.

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → वड़ा पाव गर्ल से झगड़े के बाद शिवानी हुईं बेहोश, लोगों ने कह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *