मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

UP में डिजिटल हाजिरी पर सख्ती शुरू , रोका गया 3 दिन का वेतन

UP में डिजिटल हाजिरी पर सख्ती शुरू , रोका गया 3 दिन का वेतन

परिषदीय स्कूलों में डिजिटल अटेंडेंस को लेकर शिक्षकों के विरोध के बीच कई जिलों में सख्ती शुरू हो गई है। तीसरे दिन 10 जुलाई को भी डिजिटल अटेंडेंस को लेकर शिक्षकों का विरोध जारी रहा और उन्होंने अटेंडेंस नहीं बताई. इसके साथ ही शिक्षकों ने संयुक्त संघर्ष मोर्चा बनाकर 15 जुलाई को हर जिले में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया. इस बीच 11 जुलाई से डिजिटल उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले शिक्षकों-कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी.

बेसिक स्कूलों में बुधवार को भी प्रदेश भर के शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति नहीं हुई। शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर पढ़ाया और पहली बार ऑफलाइन उपस्थित हुए। शिक्षक अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं. वहीं, दंड विभाग भी ऑनलाइन अटेंडेंस को लेकर अपना फैसला बदलने को तैयार नहीं है.

यूपी के बाराबंकी और उन्नाव में उपस्थिति दर्ज न कराने वाले शिक्षकों का वेतन तीन दिन तक रोकने के निर्देश दिए गए हैं। उन्नाव के बीएसए ने निर्देश दिया है कि शिक्षकों-कर्मचारियों की डिजिटल उपस्थिति दर्ज न करने को विभागीय आदेशों की अवहेलना माना जाएगा। वहीं, बाराबंकी के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने भी कहा है कि 11 जुलाई से शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डिजिटल उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Share
अगला लेख → UP सरकार ने DIG जुगल किशोर को किया सस्पेंड , इस मामले को लेक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *