मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई

बीजेपी ने यूपी उप-चुनाव के लिए बनाई रणनीति इन मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

बीजेपी ने यूपी उप-चुनाव के लिए बनाई रणनीति इन मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

यूपी में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है. मंगलवार रात डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की.

इस बैठक में सभी को विधानसभा की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर फोकस करने और सभी 10 सीटें जीतने पर फोकस करने को कहा गया है. इसके साथ ही इन 10 सीटों पर दिग्गज नेताओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.

उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 16 वरिष्ठ मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है. सीएम योगी ने उपचुनाव से जुड़े मंत्रियों को बुधवार को बैठक के लिए बुलाया है.

किस मंत्री को मिली किस सीट की जिम्मेदारी?

  • कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह-करहल
  • सूर्य प्रताप शाही व मयंकेश्वर शरण- मिल्कीपुर
  • स्वतंत्र देव एवं आशीष पटेल-कटेहरी
  • सुरेश खन्ना और संजय निषाद- सीसामऊ
  • दया शंकर और राकेश सचान- फूलपुर
  • अनिल राजभर- मझवा सीट
  • सुनील शर्मा- गाजियाबाद सदर
  • अनिल कुमार व सोमेन्द्र तोमर-मीरापुर
  • लक्ष्मी नारायण चौधरी- खैर

बता दे कि उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसमें विधानसभा चुनाव में 5 सीटें समाजवादी पार्टी ने जीती थी . जबकि तीन सीटें बीजेपी, एक सीट निशाद पार्टी और एक सीट आरएलडी की थी. समाजवादी पार्टी की जिन पांच सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है उनमें कराहल, मिल्कीपुर, कटेहरी, कुंदरकी और सीसामऊ विधानसभा सीटें शामिल हैं। जबकि बीजेपी के पास तीन सीटें खैर, गाजियाबाद और फूलपुर विधानसभा सीटें हैं. इसके अलावा निषाद पार्टी की एक सीट मझवां और जयंत चौधरी की आरएलडी की एक सीट मीरापुर है.

Share
अगला लेख → Maharashtra : शिंदे सरकार का बड़ा ऐलान, 12वीं पास को मिलेगा …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *