मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Lucknow: शार्ट सर्किट की वजह से जिम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Lucknow: शार्ट सर्किट की वजह से जिम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

थाना विकासनगर अंतर्गत टेढ़ी पुलिया चौराहे के पास बंद जिम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम और विकासनगर पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तभी जिम में रखा लाखों का सामान राख हो गया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को विकास नगर थाना क्षेत्र के टेढ़ी पुलिया चौराहे के पहले बायीं तरफ स्थित प्रभा कॉम्प्लेक्स में राम कुमार सिंह राठौर पिछले 6 साल से ओलंपिया नाम से जिम चला रहे हैं. सोमवार को अचानक शॉर्ट सर्किट से जिम के अंदर आग लग गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड के साथ स्थानीय पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. घंटों मशक्कत के बाद आखिरकार दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन तभी जिम में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. जिसके संबंध में विकास नगर थानाध्यक्ष विपिन सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह 10:30 बजे प्रभा कॉम्प्लेक्स स्थित जिम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तभी जिम में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया.

Share
अगला लेख → ये 3 एक्सरसाइज करें रोजाना , दिल की सेहत को बनाए बेहतर

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *