मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला , कांवड़ नेम प्लेट पर लगाने के फैसले पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला , कांवड़ नेम प्लेट पर लगाने के फैसले पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश की योगी सरकार को बड़ा झटका दिया है. दरअसल, कोर्ट ने कांवड़ मार्ग की दुकानों पर दुकानदारों का नाम लिखने के योगी सरकार के निर्देश के अमल पर रोक लगा दी है. इसके साथ ही सरकार ने यूपी, एमपी और उत्तराखंड सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

दरअसल, उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा मार्ग पर फल और होटल-रेस्तरां पर दुकानदारों का नाम लिखने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी किया है. आदेश के तहत कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानदारों को अपनी पहचान बताने की जरूरत नहीं होगी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दुकानदारों को सिर्फ खाने का प्रकार बताना होगा. उन्हें बताना होगा कि रेस्टोरेंट में शाकाहारी या मांसाहारी व्यंजन परोसे जा रहे हैं.

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 26 जुलाई तय की है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश से योगी आदित्यनाथ सरकार को बड़ा झटका लगा है. साथ ही उत्तराखंड में भी जारी ऐसे आदेशों पर रोक लगा दी गई है.

यूपी सरकार के आदेश को एनजीओ एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ऋषिकेष राय और जस्टिस एसवीएन भट्टी की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है.

मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस भट्टी ने टिप्पणी की कि मेरा अपना अनुभव है. केरल में एक शाकाहारी होटल था. एक हिन्दू और दूसरा मुसलमान क्यों था? मैं एक मुस्लिम स्वामित्व वाले शाकाहारी होटल में जाता था क्योंकि मालिक दुबई से आता था। वह साफ-सफाई के मामले में अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करते थे। जस्टिस भट्टी की यह टिप्पणी काफी अहम मानी गई है.

Share
अगला लेख → UP : समाजवादी पार्टी का बड़ा दांव, लालबिहारी यादव को विधानपर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *