मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

UP : समाजवादी पार्टी का बड़ा दांव, लालबिहारी यादव को विधानपरिषद में बनाया नेता विपक्ष

UP : समाजवादी पार्टी का बड़ा दांव, लालबिहारी यादव को विधानपरिषद में बनाया नेता विपक्ष

यूपी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान हो गया है. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एमएलसी लालबिहारी यादव को उच्च सदन में नेता प्रतिपक्ष बनाया है। पहले लालबिहारी यादव के नाम की चर्चा थी.

अब नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर लालबिहारी यादव और उनके समर्थकों ने खुशी जाहिर की है. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले के रहने वाले शिक्षक नेता लाल बिहारी यादव एक मध्यम वर्गीय किसान परिवार से आते हैं।

लाल बिहारी यादव का जन्म 1 जुलाई 1960 को उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले के विशुनपुर गाँव में हुआ था। बताया जा रहा है कि लालबिहारी यादव के जन्म के समय पारिवारिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी, जिसके कारण लालबिहारी यादव को काफी संघर्ष करना पड़ा।

शिक्षक नेता लालबिहारी यादव एमए. बीएड और एलएलबी की पढ़ाई की. समाजवादी पार्टी ने उन्हें 2020 में एमएलसी पद के लिए आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया। इस चुनाव में लालबिहारी यादव की जीत हुई.

जारी सूची के मुताबिक, समाजवादी पार्टी ने जहां लाल बिहारी यादव को यूपी विधान परिषद में विपक्ष का नेता घोषित किया है और मोहम्मद जासमीर अंसारी को उपनेता बनाया गया है. इसके अलावा किरण पाल कश्यप को मुख्य सचेतक और वाराणसी के एमएलसी आशुतोष सिंह को विधान परिषद सचेतक बनाया गया है.

Share
अगला लेख → मोदी सरकार 3.0 के बजट में बिहार की सड़कों के लिए 26 हजार करो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *