मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

मोदी सरकार 3.0 के बजट में बिहार की सड़कों के लिए 26 हजार करोड़, 3 नए एक्सप्रेसवे बनेंगे

मोदी सरकार 3.0 के बजट में बिहार की सड़कों के लिए 26 हजार करोड़, 3 नए एक्सप्रेसवे बनेंगे

नरेंद्र मोदी 3.0 सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में बिहार में सड़कों का जाल बिछाने के लिए 26 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इससे गया, नालंदा, दरभंगा समेत कई जिलों को फायदा होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को अपने बजट भाषण में इसकी घोषणा की. केंद्र सरकार ने बिहार में तीन एक्सप्रेसवे के लिए फंडिंग की घोषणा की है. इसमें पटना-पूर्णिया, बक्सर-भागलपुर और बोधगया-राजगीर-वैशाली-दरभंगा एक्सप्रेसवे शामिल हैं. इसके साथ ही बक्सर में गंगा नदी पर दो लेन का पुल भी बनाया जायेगा. वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर बिहार के गया में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगी. इससे पहले क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी.

बजट भाषण अभी जारी है, इसलिए बिहार के लिए और भी घोषणाएं हो सकती हैं. बता दें कि बीजेपी की सहयोगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) लगातार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रही है. हालांकि, एक दिन पहले केंद्र सरकार ने जेडीयू सांसद रामप्रीत मंडल के सवाल के जवाब में कहा था कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की फिलहाल कोई योजना नहीं है. विशेष राज्य का दर्जा देने से इनकार के बाद अब सबकी निगाहें निर्मला सीतारमण के बजट भाषण पर हैं.

संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले पिछले रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक में जेडीयू की ओर से दो मुद्दे उठाए गए थे. इनमें से एक है विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज. वहीं, दूसरी है उत्तर बिहार में बाढ़ की समस्या. जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि बिहार को बाढ़ से बचाने के लिए केंद्र सरकार को नेपाल से बातचीत कर समाधान निकालना चाहिए. जब तक यह समाधान नहीं निकल जाता, बिहार को बाढ़ राहत के लिए विशेष सहायता मिलनी चाहिए.

Share
अगला लेख → लखनऊ ईडी ऑफिस पहुंचे एल्विश यादव , मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *