मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

BJP सांसद कंगना रनौत की सांसदी को चुनौती, हाईकोर्ट ने 21 अगस्त तक मांगा जवाब

BJP सांसद कंगना रनौत की सांसदी को चुनौती, हाईकोर्ट ने 21 अगस्त तक मांगा जवाब

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद कंगना रनौत के निर्वाचन को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है. इसके बाद हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कंगना रनौत को नोटिस जारी किया है. किन्नौर निवासी लायक राम नेगी ने यह याचिका दायर की है। लायक राम नेगी ने कंगना का चुनाव रद्द करने की मांग वाली याचिका में दलील दी है कि इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए याचिकाकर्ता का नामांकन पत्र गलत तरीके से खारिज कर दिया गया था.

जस्टिस ज्योत्सना रेवाल ने नोटिस जारी करते हुए कंगना रनौत को 21 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. रनौत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को 74,755 मतों के अंतर से हराकर मंडी लोकसभा सीट जीती। उन्हें सिंह के 4,62,267 वोटों के मुकाबले 5,37,002 वोट मिले। याचिकाकर्ता लायक राम नेगी ने रनौत का चुनाव रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि उनका नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी (उपायुक्त, मंडी) ने गलत तरीके से रद्द कर दिया और उन्हें भी एक पक्ष बनाया गया है.

Share
अगला लेख → अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, 8 अगस्त तक बढ़ीन्यायिक हिरासत

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *