मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

दिल्ली कोचिंग हादसे पर MCD का एक्शन, बेसमेंट में चल रहे 13 कोचिंग सेंटर सील

दिल्ली कोचिंग हादसे पर MCD का एक्शन, बेसमेंट में चल रहे 13 कोचिंग सेंटर सील

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने ओल्ड राजिंदर नगर में कम से कम 13 अवैध कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया है। शनिवार को राऊ में आईएसएस स्टडी सर्कल के बेसमेंट में अचानक पानी घुसने से तीन छात्रों तानिया सोनी, श्रेया यादव और नवीन डेल्विन की मौत हो गई, जिसके बाद रविवार देर रात तक नगर निगम कार्रवाई करता नजर आया. जिन कोचिंग सेंटरों को सील किया गया है उनमें आईएएस गुरुकुल, चहल एकेडमी, प्लूटस एकेडमी, साई ट्रेडिंग, आईएएस सेतु, टॉपर्स एकेडमी, दैनिक संवाद, सिविल्स डेली आईएएस, करियर पावर, 99 नोट्स, विद्या गुरु, गाइडेंस आईएएस और ईज़ी फॉर आईएएस शामिल हैं।

एमसीडी मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि ये कोचिंग सेंटर नियमों का उल्लंघन कर बेसमेंट में संचालित पाए गए और इन्हें सील कर दिया गया है। राऊ के आईएएस स्टडी सर्कल को पहले पुलिस ने सील कर दिया था और उसके मालिक और एक अन्य को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Share
अगला लेख → UP : गाजीपुर में बेकाबू बोलेरो कार ने कांवड़ियों को कुचला, 2…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *