मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

UP विधानसभा सत्र – जमीन पर बैठे पत्रकारों की तस्वीरें वायरल , पत्रकारों के नेता रहे नदारद

UP विधानसभा सत्र – जमीन पर बैठे पत्रकारों की तस्वीरें वायरल , पत्रकारों के नेता रहे नदारद

उत्तर प्रदेश विधानसभा के चल रहे मानसून सत्र में पत्रकारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा सत्र के दौरान आमतौर पर पत्रकार विधान भवन के टंडन हॉल में बैठते थे। जहां के लिए एक पास भी जारी किया गया था. लेकिन इस सत्र में पत्रकारों को टंडन हॉल में जाने की इजाजत नहीं है. अब पत्रकार मंडप में स्थित प्रेस गैलरी में बैठकर ही ऊपर से सदन की कार्यवाही देख सकेंगे।

टंडन हॉल से पत्रकारों को हटाकर अब उन्हें पुराना प्रेस कक्ष आवंटित कर दिया गया है। इस प्रेस रूम में जगह इतनी छोटी है कि अब ज्यादातर पत्रकार प्रेस रूम के सामने वाली लॉबी में खड़े नजर आते हैं. इस उमस भरी गर्मी में एसी और पंखे की सुविधा नहीं होने के कारण मंगलवार से ही यहां लॉबी में खड़े पत्रकार पसीना बहाते नजर आ रहे हैं.

आमतौर पर पूरे विधान भवन में एसी चलता है, लेकिन अब प्रेस रूम के सामने वाली लॉबी में एसी बंद कर दिया गया है. आज जब पत्रकारों को प्रेस रूम में जगह नहीं मिली और वे बाहर लॉबी में खड़े-खड़े थक गये तो जमीन पर बैठ गये.

इस मामले जब कुछ पत्रकारों से बात हुई तो उन्होंने कहा की इस तरह का व्यवहार ठीक नही है पत्रकार खबरों के लिए सत्र में आता है और यहा बैठने की उचित व्यवस्था तक नहीं की जा रही है और उन्होंने कहा की पत्रकारों के लिए बनी मान्यता प्राप्त पत्रकार संवाददाता समिति को इसका संज्ञान लेते हुए इस पर विरोध जताना चाहिए लेकिन पिछले काफी समय से ये समिति भी पत्रकारों की आवाज उठाने में पीछे दिख रही है.

इस प्रकरण की फोटो जिनकी पोस्ट से वायरल हुई, वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र शुक्ला ने संवाद लाइव से कहा कि लखनऊ के पत्रकारों के लिए सबसे बड़ी दिक्कत है कि उनसे जुड़े मुद्दों को लेकर तंत्र के जिम्मेदार जिन कथित नेताओं से संपर्क करके कर्तव्यों की इतिश्री कर लेते हैं.

Share
अगला लेख → हमास चीफ इस्माइल हानिया की मौत , Israel पर लगे हत्या के आरोप

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *