मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

एमपी, एमएलए कोर्ट ने पूर्व सांसद जया प्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट किया जारी

एमपी, एमएलए कोर्ट ने पूर्व सांसद जया प्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट किया जारी

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा मुश्किल में फंसती नजर आ रही हैं। जया प्रदा के खिलाफ एमपी, एमएलए कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट. जिसमें एक सुनवाई के मामले में गैरहाजिर रहने का आरोप है. जिसके चलते कोर्ट ने उनके खिलाफ फिर से गैर जमानती वारंट जारी कर दिया. मामले की अगली सुनवाई 12 सितंबर को होगी.

दरअसल आइए आपको बताते हैं कि ये साल 2019 का पूरा मामला क्यों है… रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, मुरादाबाद के पूर्व सांसद डाॅ. एसटी हसन समेत कई सपा नेता शामिल थे. यहां कार्यक्रम के दौरान रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा ने अभद्र टिप्पणी की. इस मामले में रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन, आजम खान, डाॅ. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खान, आयोजक मोहम्मद आरिफ, रामपुर के पूर्व चेयरमैन अज़हर खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

अब इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट एमपी सिंह की अदालत में चल रही है. जयाप्रदा को कोर्ट में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराना था, लेकिन वह मंगलवार को कोर्ट में उपस्थित नहीं हुईं. कोर्ट ने जयाप्रदा के खिलाफ फिर गैर जमानती वारंट जारी किया. इससे पहले 14 मार्च को जयाप्रदा कोर्ट में पेश हुई थीं और अपने वारंट पर हस्ताक्षर किए थे. हालाँकि, वह अपना बयान देने के लिए अदालत में उपस्थित नहीं हुई। मामले की अगली सुनवाई 12 सितंबर को होगी.

Share
अगला लेख → Punjab विधानसभा ने 4 विधेयक पारित किए, पंचायत चुनाव जल्द : …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *