मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल

पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। दोनों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. इस दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे. अब संभावना है कि पार्टी की उम्मीदवार सूची में दोनों के नाम शामिल होंगे.

मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात से पहले विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने शुक्रवार (6 सितंबर) को रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया।

बता दें, दो दिन पहले विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी. तभी ऐसी अटकलें थीं कि फोगाट और पूनिया कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, अभी तक दोनों पार्टियों की ओर से टिकटों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

विनेश फोगाट-बजरंग पुनिया कौन सी सीट?

काफी समय से चर्चा चल रही थी कि अगर विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल होती हैं तो पार्टी उन्हें उनके गृह जिले चरखी-दादरी से टिकट दे सकती है. वहीं, यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि पहलवान फोगाट को जुलाना विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है, क्योंकि उनका ससुराल यहीं है. जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में जुलाना सीट पर दुष्‍यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी के विधायक हैं.

वहीं, बात करें बजरंग पूनिया की तो चर्चा है कि कांग्रेस उन्हें बादली सीट से टिकट दे सकती है। इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा है. एक तरफ यह भी कहा जा रहा है कि अगर इस सीट पर बजरंग पूनिया को उम्मीदवार बनाया जाता है तो सभी की निगाहें मौजूदा विधायक कुलदीप वत्स के अगले कदम पर होंगी.

बता दें कि विधायक वत्स ने कुछ दिन पहले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की थी और आगामी चुनाव में अपने टिकट को लेकर चिंता जताई थी. दूसरी ओर, यह भी माना जा रहा है कि कांग्रेस बजरंग पूनिया को टिकट न देकर उन्हें चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंप सकती है.

Share
टैग: #latest news
अगला लेख → हमें अपनी जिंदगी में जितना संभव हो, अच्छे काम करने चाहिए : म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *