मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

MP : इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के 2 डिब्बे पटरी से उतरे , यात्रियों में हड़कंप

MP : इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के 2 डिब्बे पटरी से उतरे , यात्रियों में हड़कंप

मध्य प्रदेश से ट्रेन हादसे की खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक, इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के दो डिब्बे शनिवार सुबह उस वक्त पटरी से उतर गए, जब ट्रेन जबलपुर स्टेशन के पास पहुंच रही थी। इस संबंध में रेलवे के एक अधिकारी ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है. इंदौर-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22191) के दो डिब्बे उस समय पटरी से उतर गए जब ट्रेन जबलपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर पहुंच रही थी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पटरी से उतरे डिब्बे इंजन के ठीक पीछे थे। हादसा प्लेटफॉर्म से करीब 50 मीटर की दूरी पर हुआ. पटरियों की मरम्मत और रेल यातायात बहाल करने का काम जारी है

पश्चिम-मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (डीसीएम) मधुर वर्मा ने बताया कि ट्रेन के आगमन का निर्धारित समय सुबह 5.35 बजे था. हादसा सुबह 5.38 बजे हुआ जब ट्रेन जबलपुर स्टेशन में प्रवेश करने वाली थी। लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोकी और अन्य डिब्बों को पटरी से उतरने से बचाया। इंजन से सटे दो डिब्बे पटरी से उतर गए, लेकिन इस घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ, जो अच्छी बात है. उन्होंने बताया कि हादसे के बाद यात्री ट्रेन से उतर गये और आसपास की पटरियों पर यातायात करीब आधे घंटे तक रुका रहा.

Share
अगला लेख → UP : हाथरस में बड़ा हादसा, बस ने वैन को मारी जोरदार टक्कर, 1…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *