मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP : हाथरस में बड़ा हादसा, बस ने वैन को मारी जोरदार टक्कर, 15 लोगों की मौत

UP : हाथरस में बड़ा हादसा, बस ने वैन को मारी जोरदार टक्कर, 15 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है. शुक्रवार शाम मैक्स लोडर और रोडवेज बस के बीच भीषण टक्कर हो गई।

बताया जा रहा है कि मैक्स में करीब 35 लोग सवार थे और ये सभी मुकुंद खेड़ा से तेरहवीं का खाना खाकर खंदौली के पास गांव सेवा लौट रहे थे. यह दर्दनाक हादसा आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर मितई गांव के पास हुआ। मृतकों में बच्चे और पुरुष-महिलाएं शामिल हैं। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने बताया कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग सासनी से खंदौली जा रहे थे. चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं. घायलों में 4 की हालत गंभीर है और उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है.

मुख्यमंत्री ने 50-50 हजार की आर्थिक सहायता की घोषणा की

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया और मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. साथ ही घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए. पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल, जिलाधिकारी आशीष कुमार, सीओ हिमांशु माथुर पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं.

Share
अगला लेख → फिल्म `द बकिंघम मर्डर्स` का नया पोस्टर हुआ जारी , जानें कब र…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *