मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

Kalindi Express  : ATS ने पटरी पर गैस सिलेंडर रखने के मामले में 6 लोगों किया गिरफ्तार

Kalindi Express  : ATS ने पटरी पर गैस सिलेंडर रखने के मामले में 6 लोगों किया गिरफ्तार

यूपी के कानपुर जिले में ट्रैक पर एलपीजी सिलेंडर और अन्य विस्फोटक सामग्री रखकर कालिंदी एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की कोशिश के मामले में एटीएस ने सोमवार को 2 स्थानीय हिस्ट्रीशीटर समेत 6 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

कानपुर पश्चिम के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेश कुमार सिंह ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है, लेकिन उन्होंने मामले में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया और कहा कि इस खुलासे से जांच प्रभावित हो सकती है.

गौरतलब है कि कानपुर जिले में प्रयागराज से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस के सामने अज्ञात लोगों ने ट्रैक पर रसोई गैस सिलेंडर रख दिया. लेकिन ड्राइवर ने ट्रैक पर सिलेंडर देखा तो इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, जिससे सिलेंडर ट्रेन से टकराकर दूर जा गिरा.

घटना में आतंकियों के शामिल होने का संदेह जताते हुए आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने भी मामले की अलग से जांच शुरू कर दी है. एटीएस के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नीलाब्जा चौधरी ने कहा कि उन्होंने अपनी जांच के तहत हर पहलू पर गौर किया है और जल्द ही एटीएस मामले की तह तक जाएगी।

इस बीच, हरीश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने मौके से 4-5 ग्राम विस्फोटक पाउडर, पेट्रोल से भरी बोतलें और बाती, माचिस और एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं. उन्होंने कहा कि मौके पर बुलाए गए फोरेंसिक विशेषज्ञों ने विस्फोटक पाउडर की जांच की है और अब वे सुझाव देंगे कि किस लैब से फोरेंसिक जांच कराई जाए.

अधिकारी ने कहा, “हम इस निष्कर्ष पर पहुंचने की जल्दी में नहीं हैं कि साजिश के पीछे आतंकवादी समूह हैं, क्योंकि हम किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर सकते।”

Share
अगला लेख → केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से चार श्रद्धालुओं की म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *