मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

15 सितंबर को PM मोदी देंगे 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

15 सितंबर को PM मोदी देंगे 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

भारतीय रेलवे की ओर से एक के बाद एक नई वंदे भारत ट्रेनें लॉन्च की जा रही हैं। अब 15 सितंबर को 10 वंदे भारत ट्रेनें देश के अलग-अलग राज्यों में पहुंचने वाली हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के जमशेदपुर से इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. यह पहली बार है जब एक साथ दस वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जाएंगी.

इन राज्यों को मिलेगी नई वंदे भारत

इससे पहले उन्होंने मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी. ये 10 वंदे भारत ट्रेनें देशभर के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों से चलेंगी. जानकारी के मुताबिक, देशभर के जिन राज्यों को यह वंदे भारत ट्रेन मिली है उनमें झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

15 सितंबर से चलने वाली इन 10 वंदे भारत ट्रेनों में से ज्यादातर बिहार से होकर गुजरेंगी. गौरतलब है कि झारखंड में आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर पहुंचेंगे. ईस्ट कोस्ट रेलवे ने कहा कि कम से कम तीन और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें 15 सितंबर से ओडिशा से होकर चलेंगी।

Share
अगला लेख → CPM नेता सीताराम येंचुरी का 72 साल की उम्र में निधन , लंबे स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *