मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

UP में 13 IAS अफसरों का तबादले, लखनऊ के डीएम बने CP सिंह

UP में 13 IAS अफसरों का तबादले, लखनऊ के डीएम बने CP सिंह

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है. शुक्रवार देर रात यहां भारतीय प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इस लिस्ट के मुताबिक कई जिलों के डीएम बदले गए हैं. इसमें राजधानी लखनऊ, प्रयागराज और मुजफ्फरनगर जैसे जिले शामिल हैं. सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है.

बुलंदशहर के डीएम रहे सीपी सिंह (चंद्रप्रकाश सिंह) को अब राजधानी लखनऊ का डीएम बनाया गया है. वहीं, लखनऊ के डीएम सूर्यपाल सिंह गंगवार को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है. बरेली की नगर आयुक्त निधि गुप्ता को अमरोहा का डीएम बनाया गया है। आईएएस उमेश मिश्रा को मुजफ्फरनगर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. आईएएस घनश्याम मीना को हमीरपुर में जिलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही आईएएस दिनेश को जौनपुर का नया डीएम बनाया गया। वहीं, महाकुंभ मेले से पहले आईएएस रवींद्र मंदर को प्रयागराज में डीएम बनाया गया था.

अरविंद मलप्पा बंगारी ताजनगरी आगरा के नए डीएम होंगे। आईएएस नवनीत चहल को आजमगढ़ में डीएम बनाया गया है. आईएएस रवीन्द्र सिंह को फ़तेहपुर का डीएम बनाया गया है. आईएएस भानु गोस्वामी को स्थानिक आयुक्त बनाया गया है. प्रयागराज विकास प्राधिकरण के वीसी अरविंद चौहान को शामली का डीएम बनाया गया है.

Share
अगला लेख → Baramulla Encounter: जम्मू कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *