मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Kolkata Doctor Case : डॉक्टर ने लिखा पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र , लगाई न्याय की गुहार

Kolkata Doctor Case : डॉक्टर ने लिखा पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र , लगाई न्याय की गुहार

पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है. जूनियर डॉक्टरों ने पीएम और राष्ट्रपति से आरजी कर अस्पताल मामले पर संज्ञान लेने की अपील की है. डॉक्टरों ने चार पन्नों के पत्र में देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से न्याय की गुहार लगाई है. गौरतलब है कि डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में जूनियर डॉक्टर 35 दिनों से प्रदर्शन कर रही हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी डॉक्टरों से बात करने के लिए अब तक तीन बार फोन कर चुकी हैं. लेकिन डॉक्टरों ने कुछ शर्तें रख दीं, जिसके चलते ये बातचीत नहीं हो सकी. वहीं, ममता बनर्जी ने इस्तीफे की पेशकश भी की है, लेकिन डॉक्टर टस से मस नहीं हुए।

जूनियर डॉक्टरों ने चार पन्नों का पत्र लिखा है. यह पत्र उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को भी भेजा गया है. इस पत्र में लिखा है कि आप देश के मुखिया हैं. ऐसे में ये मामला आपके सामने पेश किया जा रहा है. हम अपने सहयोगी के लिए न्याय चाहते हैं जो सबसे जघन्य अपराध का शिकार हुआ है। ऐसा होने के बाद, हम स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग के तहत बिना किसी डर और आशंका के जनता की सेवा कर सकेंगे। पत्र में डॉक्टरों ने लिखा कि इस कठिन समय में आपका ध्यान हम सभी के लिए रोशनी का काम करेगा। आप ही वह व्यक्ति हैं जो हमें चारों ओर से घिरे अंधकार से बाहर निकलने का रास्ता दिखाएंगे। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों में से एक अनिकेत महतो ने कहा कि पत्र इस महीने की शुरुआत में तैयार किया गया था और गुरुवार रात को भेजा गया था।

Share
अगला लेख → आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसा, गाड़ी का टायर फटने से केसर पान मस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *