मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसा, गाड़ी का टायर फटने से केसर पान मसाला के मालिक की पत्नी की मौत

आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसा, गाड़ी का टायर फटने से केसर पान मसाला के मालिक की पत्नी की मौत

कानपुर की मशहूर केसर पान मसाला कंपनी के मालिक हरीश मखीजा की सड़क हादसे में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इटावा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर प्रीति मखीजा की कार का टायर अचानक फट गया. जानकारी के मुताबिक, कार में केसर पान मसाला कंपनी के मालिक हरीश मखीजा की पत्नी प्रीति मखीजा, कानपुर के मशहूर शराब कारोबारी तिलक राज शर्मा की पत्नी और एक ड्राइवर सवार थे. इस सड़क हादसे में प्रीति मखीजा की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला और कार का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए.

परिवार के साथ आगरा जा रहे थे

पता चला है कि हरीश मखीजा और तिलक राज शर्मा अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आगरा जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार 79 मैनपुरी के करहल टोल के पास पहुंची तभी टायर फट गया और कार अचानक पलट गई।

मृतक महिला के बेटे पीयूष मखीजा ने बताया कि हादसे के वक्त बारिश हो रही थी और कार की रफ्तार भी तेज थी. इसी बीच टायर फट गया और गाड़ी पलट गयी और मेरी मां की मौत हो गयी. इस हादसे में एक अन्य महिला घायल हो गई.

Share
अगला लेख → सासाराम होते देवघर से वाराणसी के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्र…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *