मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP : मेरठ में तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिरा , 10 लोगो की मौत

UP : मेरठ में तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिरा , 10 लोगो की मौत

कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के दौरान शनिवार को लोहिया नगर इलाके में बड़ा हादसा हो गया। करीब 50 साल पुराना तीन मंजिला मकान ढह गया। मलबे में एक ही परिवार के 15 लोग और दर्जनों मवेशी दब गए। हादसे के बाद एडीजी से लेकर जिले के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे. महिलाओं और पांच बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है.

जाकिर कॉलोनी गली नंबर सात में नफ्फो उर्फ ​​नफीसा का 300 गज का तीन मंजिला मकान है। बताया जाता है कि यह मकान करीब 50 साल पुराना था। भूतल पर नफ़्फ़ो के बेटे एक डेयरी चलाते थे। जबकि ऊपरी दो मंजिल पर नफ्फो का बेटा साजिद, उसकी पत्नी साइमा, नईम और उसकी पत्नी अलीशा, बेटी रिमशा, नदीम और उसकी पत्नी फरहाना, बेटा हमजा, शाकिर और उसकी पत्नी साहिबा समेत 15 लोग रहते थे।

क्षेत्रवासियों के मुताबिक शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे यह मकान अचानक ढह गया। जोरदार धमाके से इलाका दहल गया. घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई. सूचना के बाद एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर, आईजी नचिकेता झा, कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, डीएम दीपक मीणा और एसएसपी विपिन ताडा समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई.

पुलिस ने स्थानीय निवासियों की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया. संकरी गलियां होने के कारण जेसीबी और एंबुलेंस भी मौके पर नहीं पहुंच सकी। कड़ी मशक्कत के बाद रविवार सुबह तक मलबे में दबे लोगों को बचा लिया गया। जबकि उसके बाद करीब 30 मवेशियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया. इस हादसे में पांच बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Share
अगला लेख → विराट कोहली नें प्रैक्टिस सेशन ने दौरान मारा घातक शॉट, स्टेड…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *