मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

CM धामी ने दी बड़ी सौगात , 200 यूनिट तक बिजली खर्च पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी

CM धामी ने दी बड़ी सौगात , 200 यूनिट तक बिजली खर्च पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी

धामी सरकार अब उत्तराखंड में 100 यूनिट और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 200 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन पर यह घोषणा की. उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया. बिजली में छूट की सुविधा एक किलोवाट तक के विद्युत भार वाले उपभोक्ताओं को मिलेगी। इस योजना का लाभ करीब 11 लाख 50 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने जन्मदिन पर मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशवासियों को कई सौगातें दीं. मुख्यमंत्री ने पिटकुल में पांच एडीबी वित्त पोषित परियोजनाओं 220 केवी जीआईएस सब स्टेशन सेलाकुई, 132 केवी जीआईएस सब स्टेशन आराघर, 132 केवी जीआईएस सब स्टेशन लोहाघाट, 132 केवी जीआईएस सब स्टेशन धौलाखेड़ा, 132 केवी जीआईएस सब स्टेशन के निर्माण का शिलान्यास किया। खटीमा द्वितीय एवं संबंधित पंक्तियाँ सम्पन्न

मुख्यमंत्री ने यूपीसीएल के गढ़वाल एवं कुमाऊं क्षेत्र में केन्द्र प्रायोजित आरडीएसएस योजना के तहत 16 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर की स्थापना एवं एडीबी बाह्य सहायतित परियोजना के तहत देहरादून की विद्युत लाइनों को भूमिगत करने के कार्य का शुभारम्भ किया। इस पर करीब 977 करोड़ रुपये की लागत आएगी.

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लक्ष्मी आवास योजना शिकारपुर, रूड़की के 101 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत निर्मित भवनों का कब्जा पत्र एवं चाबियां सौंपी।

Share
अगला लेख → Jammu Kashmir Election: घाटी में बूथों पर उमड़ी भीड़, सुबह 9…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *