मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

आतिशी 21 सितंबर को लेंगी Delhi की सीएम पद की शपथ , अरविंद केजरीवाल समेत ये लोग रहेंगे मौजूद

आतिशी 21 सितंबर को लेंगी Delhi की सीएम पद की शपथ , अरविंद केजरीवाल समेत ये लोग रहेंगे मौजूद

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया है. अब आतिशी 21 सितंबर को दिल्ली की नई सीएम पद की शपथ लेंगी. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आतिशी को सरकार बनाने का न्योता दिया है.

पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक, आतिशी के शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया, संजय सिंह, गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज मौजूद रहेंगे.

बता दें कि आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी. वह आम आदमी पार्टी की पहली महिला नेता हैं। जो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

इससे पहले आतिशी ने मंगलवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था. इसके बाद वीके सक्सेना ने आतिशी को सरकार बनाने का न्योता दिया. माना जा रहा है कि केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे नेता दोबारा मंत्री पद की शपथ लेंगे. इसके अलावा दो नए विधायक भी कैबिनेट में शामिल होंगे. इनमें से एक दलित समुदाय से होगा.

केजरीवाल ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली के एलजी से मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इस इस्तीफे से पहले मुख्यमंत्री आवास पर आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें केजरीवाल की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए आतिशी मार्लेना का नाम प्रस्तावित किया गया था. इसके बाद विधायकों ने सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री पद के लिए आतिशी के नाम पर मुहर लगा दी.

Share
अगला लेख → Bihar : नवादा में दबंगों का आतंक, 80 घर फूंके, लोगों में दहश…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *