मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

UP : वृन्दावन के पास मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा हादसा टला

UP : वृन्दावन के पास मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा हादसा टला

उत्तर प्रदेश के मथुरा में आगरा से दिल्ली जा रही एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई. इसके चलते आगरा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पूरी तरह से बाधित हो गया. जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी के 20 से ज्यादा डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे के कारण आगरा से दिल्ली जाने वाली और दिल्ली से आगरा आने वाली ट्रेनें जहां की तहां रुक गईं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है. जल्द ही रेल यातायात सुचारु रूप से शुरू कर दिया जाएगा। हादसे से सैकड़ों यात्री असमंजस में हैं।

रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे

यूपी में ट्रेन पटरी से उतरी: आगरा रेल मंडल में मथुरा के वृन्दावन और अज़ई के बीच रात करीब साढ़े आठ बजे कोयला लेकर जा रही एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। ट्रेन के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए और कोयला ट्रैक पर बिखर गया. लाइन सप्लाई के पोल भी टूटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक को ठीक करने में कम से कम 10-12 घंटे लगेंगे. हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे. आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Share
अगला लेख → UP : मॉर्निंग वॉक पर निकली दो सगी बहनो को वाहन ने कुचला, मौक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *