मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP : सोनभद्र में भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल

UP : सोनभद्र में भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल

छत्तीसगढ़ से 65 श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज होते हुए गया जा रही एक डबल डेकर बस सोनभद्र जिले के मारकुंडी घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 25 श्रद्धालु घायल हो गए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी डा चारू द्विवेदी ने शुक्रवार को बताया कि छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिला के कवर्धा गांव के 65 श्रद्धालु डबल डेकर बस पर सवार होकर प्रयागराज होते हुए गया के लिए निकले थे। बस सोनभद्र जिले के वैष्णो मंदिर डाला पर रूकी थी जहां पर बस के सभी स्टाफ व यात्रियों ने खाना खाया व उसके बाद सभी यात्री बस में बैठकर प्रयागराज के लिए निकले थे। शाम साढ़े चार बजे बस जैसे ही मारकुंडी घाटी पहुंची तभी एकाएक अनियंत्रित होकर पलट गई।

बस पलटने पर सवारियों में अफरातफरी मच गई और लोगों की चीख पुकार शुरू हो गई। घटना की सुचना के बाद मौके पर राबर्ट्सगंज कोतवाल व एडीशनल एसपी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। डा द्विवेदी ने बताया कि हादसे में एक महिला यात्री का पैर कट गया है और एक की हाथ की उंगली कट गई है। बाकी यात्री खतरे से बाहर है जिनका इलाज किया जा रहा है।

Share
अगला लेख → Russia Ukraine War : यूक्रेन ने टेलीग्राम ऐप पर लगाया आरोप, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *