मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

UP में खाने-पीने की दुकानों पर नेम प्लेट अनिवार्य ,होटल-ढाबों के कर्मियों की होगी पुलिस जांच

UP में खाने-पीने की दुकानों पर नेम प्लेट अनिवार्य ,होटल-ढाबों के कर्मियों की होगी पुलिस जांच

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विभिन्न जिलों में खाने-पीने की चीजों में गंदगी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने एक उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि जूस, दाल और रोटी जैसी खाने-पीने की चीजों में अशुद्ध चीजों का मिश्रण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हर दुकान पर नेम प्लेट होनी चाहिए. होटल-रेस्तरां-ढाबा में काम करने वाले हर व्यक्ति का सत्यापन किया जाएगा। ये खाने-पीने की चीजें मास्क और हाथों में दस्ताने पहनकर बनाई और बेची जाएंगी। मेरठ-गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और शामली में जूस में थूकने, तंदूरी रोटी में थूकने और जूस में पेशाब मिलाने जैसी घटनाओं को गंभीरता से लेने के आदेश दिए गए हैं.

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि ऐसे ढाबों और रेस्टोरेंटों की खाद्य सामग्री और प्रतिष्ठानों की गहनता से जांच की जाए. प्रत्येक कर्मचारी का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाए। खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक शोध भी किया जाएगा। नवरात्रि शुरू होने से पहले ही यह आदेश काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. भोजन तैयार करने और बेचने वाले सभी होटल-रेस्टोरेंट और ढाबों पर संचालक, मालिक, प्रबंधक का नाम और पता प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। चाहे शेफ हो या वेटर, सभी को मास्क पहनना होगा और दस्ताने पहनने होंगे।

होटल और रेस्टोरेंट में सीसीटीवी अनिवार्य

 गाइडलाइन के मुताबिक, होटल और रेस्टोरेंट में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य होगा. किसी भी प्रकार की बर्बादी या गंदगी या मिलावट करने वाले संचालक/मालिक के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम योगी ने साफ कहा है कि जनस्वास्थ्य हितों से किसी भी तरह की छेड़छाड़ स्वीकार्य नहीं होगी. ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खाद्य पदार्थ बनाने एवं बेचने की गतिविधियों से संबंधित नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। नियमों के उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

Share
अगला लेख → शादी के 8 साल बाद उर्मिला मातोंडकर ने पति से अलग होने का लिय…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *