मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

शादी के 8 साल बाद उर्मिला मातोंडकर ने पति से अलग होने का लिया फैसला, तलाक के लिए court में दी अर्जी

शादी के 8 साल बाद उर्मिला मातोंडकर ने पति से अलग होने का लिया फैसला, तलाक के लिए court में दी अर्जी

90 के दशक की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक उर्मिला मातोंडकर लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। इसी बीच उर्मिला मातोंडकर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपनी 8 साल की शादी को खत्म करने का फैसला किया है। उर्मिला अपने पति मोहसिन अख्तर मीर से तलाक लेने वाली हैं। एक्ट्रेस ने मुंबई की एक कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है.

उर्मिला मातोंडकर क्यों ले रही तलाक?

उर्मिला मातोंडकर से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी दी है कि एक्ट्रेस ने अपने 10 साल छोटे पति मोहसिन अख्तर मीर से तलाक के लिए मुंबई की एक कोर्ट में अर्जी दाखिल की है. उर्मिला अपने काम पर फोकस करना चाहती हैं. वहीं कोर्ट से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया है कि उर्मिला मातोंडकर ने काफी सोच-समझकर अपने पति मोहसिन से अलग होने का फैसला किया है. हालांकि, दोनों के तलाक के पीछे की असली वजह क्या है यह अभी तक सामने नहीं आया है। लेकिन, कहा जा रहा है कि उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर का तलाक उनकी आपसी सहमति से नहीं हो रहा है.

उर्मिला मातोंडकर ने 4 फरवरी 2016 को मोहसिन अख्तर मीर से शादी की थी। मोहसिन उमर एक्ट्रेस से 10 साल छोटे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कपल की शादी एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। ये कॉमन फ्रेंड कोई और नहीं बल्कि मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​हैं। कहा जा रहा है कि डिजाइनर ने उर्मिला और मोहसिन का परिचय कराया.

Share
अगला लेख → एडवांस बुकिंग मे ‘देवरा’ नें मचाई धूम , पहले ही दिन कमाए 17 …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *