मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

महाराष्ट्र – पवार ने की राज्यपाल से मुलाकात , उद्धव सरकार खतरे में ?

महाराष्ट्र – पवार ने की राज्यपाल से मुलाकात , उद्धव सरकार खतरे में ?

मुंबई – कोरोना संकटकाल में महाराष्ट्र की सरकार पर भी संकट के बादल मंडरा रहे है . केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से लेकर यूपी के मुख्यम्नत्री योगी आदित्यनाथ लगातार ट्रेन और प्रवासियों की घर वापसी को लेकर उद्धव सरकार को घेर रहे हैं. इन सबके बीच एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात की है. माना जा रहा है की महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार पर खतरा मंडरा रहा है, इसलिए पवार राज्यपाल से मिले हैं.

हालांकि एनसीपी का कहना है कि शरद पावर को राज्यपाल ने चाय के लिए आमंत्रण दिया था और किसी भी प्रकार की राजनीतिक चर्चा नहीं हुई. इस मामले पर शिव सेना नेता और राज्य सभा सांसद संजय राउत ने भी कहा की कोई चिंता वाली बात नहीं गठबंधन सरकार मजबूत

शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट कर कहा है कि सरकार पर किसी तरह का कोई संकट नहीं है. संजय राउत ने यह भी कहा कि कल शरद पवार और उद्धव ठाकरे के बीच मुलाकात भी हुई. संजय राउत ने लिखा, शरद पवार और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कल शाम मातोश्री में मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक चर्चा हुई. अगर कोई सरकार की स्थिरता के बारे में खबरें फैला रहा है, तो इसे पेट का दर्द माना जाना चाहिए. वही कल शरद पवार से पहले नारायण राणे ने भी राज्यपाल से मुलाकात की थी.

Share
अगला लेख → कार में हैंड सेनिटाइजर रखना हो सकता है खतरनाक? दमकल विभाग ने…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *