मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Delhi: AAP को लगा बड़ा झटका, दो महिला पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन

Delhi: AAP को लगा बड़ा झटका, दो महिला पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। आप की दो मौजूदा महिला पार्षद दिलशाद कॉलोनी से प्रीति और ग्रीन पार्क से सरिता फोगाट बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​की मौजूदगी में दोनों पार्षद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए.

वीरेंद्र सचदेवा ने दोनों पार्षदों को पार्टी का बैज पहनाकर भाजपा में शामिल किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को बदतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. आज आलम ये है कि आधे घंटे की बारिश से दिल्ली पानी-पानी हो रही है. दिल्ली में हर तरफ सीवर ओवरफ्लो है। सड़कों पर गड्ढे हैं. वहीं, अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने पिछले 5 दिनों से दिल्ली में नया सियासी हथकंडा शुरू कर दिया है.

वीरेंद्र सचदेवा ने आगे कहा कि क्या चुनाव जीतने के बाद अरविंद केजरीवाल पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाया गया प्रतिबंध खत्म हो जाएगा? वे कह रहे हैं कि मैं जीत कर आऊंगा तो फिर फाइल देखने बैठूंगा या इजाजत लूंगा, क्या केजरीवाल मुख्यमंत्री कार्यालय जाएंगे या उन्हें इजाजत मिलेगी? उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला है कि मुकदमा लंबित है.

Share
अगला लेख → मुंबई में भारी बारिश के बाद बिगड़े हालात, IMD ने जारी किया र…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *