मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Gorakhpur : सीएम योगी की अधिकारियों को चेतावनी, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Gorakhpur : सीएम योगी की अधिकारियों को चेतावनी, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर दौरे के दौरान रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के लिए आये लोगों से मुलाकात की. उन्होंने उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और अधिकारियों को निर्देश दिये कि लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाये, इसमें किसी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक समस्या का समाधान गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं संतोषजनक होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता अक्षम्य होगी.

समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया

गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित जनता दर्शन में कुर्सियों पर बैठे लोगों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पहुंचे और एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 200 लोगों से मुलाकात की. उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा. मुख्यमंत्री ने सभी याचिकाओं को संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के लिए संदर्भित करते हुए लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि किसी की भी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों, कमजोरों की जमीन को उजाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए. उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए.’

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद देगी. मुख्यमंत्री ने उनके अनुरोध पत्र अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिया कि इलाज से संबंधित एस्टीमेट की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर शासन में उपलब्ध करायी जाये. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी पात्रों को आयुष्मान योजना से आच्छादित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने जनता के सामने आने वाले राजस्व एवं पुलिस से संबंधित मामलों को पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी गलत व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। हर पीड़ित की संवेदनशील तरीके से मदद की जानी चाहिए।

Share
अगला लेख → MP : मैहर में बड़ा हादसा, बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर,छह …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *