मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

नेपाल में लगातार बारिश से उफान पर कोसी नदी, बाढ़ से 39 लोगों की मौत

नेपाल में लगातार बारिश से उफान पर कोसी नदी, बाढ़ से 39 लोगों की मौत

लगातार खराब मौसम के कारण शुक्रवार से विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन का सामना कर रहे नेपाल में स्थिति गंभीर हो गई है। मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान हुआ है. जिसके परिणामस्वरूप बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 112 लोगों की जान चली गई है। आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक इन प्राकृतिक आपदाओं में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. जबकि 68 अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं।

बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है. जिसमें 3 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर और मोटरबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है। नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता बसंत अधिकारी ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए व्यापक प्रयास किये जा रहे हैं.

बागमती और विष्णुमती काठमांडू के आसपास की नदियाँ हैं। जिसके चलते कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. भूस्खलन के कारण राजमार्गों पर यातायात अवरुद्ध हो गया है और सैकड़ों यात्री फंसे हुए हैं। यातायात पुलिस अधिकारी विश्वराज खड़का ने बताया कि भूस्खलन के कारण आठ स्थानों पर सड़कें बंद हो गई हैं। जिसके कारण बचाव कार्य में भी बाधा आ रही है. इसके अलावा काठमांडू से घरेलू उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं. जिसके चलते 150 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुई हैं.

Share
अगला लेख → जेजेपी और एएसपी ने जारी किया मेनिफेस्टो ,बेरोजगारी भत्ता समे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *