मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

UP: योगी सरकार चलाएगी मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए परिषदीय स्कूलों में अभियान

UP:  योगी सरकार चलाएगी मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए परिषदीय स्कूलों में अभियान

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान शुरू करने का फैसला किया है। यह अभियान परिषदीय स्कूलों में चलाया जाएगा और अभिभावकों को जागरूक करने के लिए पंचायत स्तर पर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। अधिक बारिश के कारण आबादी के आसपास जलभराव से बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए योगी सरकार ने यह कदम उठाया है.

बरसात के दिनों में गांवों और शहरों के कई इलाकों में जलभराव की समस्या होने की आशंका रहती है. ऐसे में डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने परिषदीय स्कूलों में बच्चों को इन बीमारियों से बचाने के लिए विशेष कदम उठाए हैं. इसमें बच्चों को पूरी बांह के कपड़े पहनकर स्कूल आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और स्कूल परिसर की साफ-सफाई और जलजमाव को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदम

बरसात के मौसम में जलभराव के कारण मच्छरों के पनपने से बच्चों की सेहत खराब हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह के निर्देश पर योगी सरकार ने छात्रों को इन बीमारियों से बचाने के लिए कई कदम उठाए हैं. इतना ही नहीं, यह भी कहा जाता है कि अगर किसी बच्चे में बुखार या सिरदर्द के लक्षण दिखें तो तुरंत चिकित्सा सहायता लेने का प्रयास करें।

स्कूल प्रबंधन समितियों और शिक्षक-अभिभावक बैठकों के माध्यम से अभिभावकों को डेंगू और अन्य बीमारियों के खतरों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्हें यह भी समझाया जा रहा है कि बच्चों को पूरी बाजू के कपड़े पहनाकर स्कूल भेजना जरूरी है।

Share
अगला लेख → अभिनेता गोविंदा को पैर में लगी गोली, अस्पताल में हुए भर्ती

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *