मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

महाराष्ट्र के पुणे में हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश , दो पायलट समेत 3 की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र के पुणे में हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश , दो पायलट समेत 3 की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है, जहां बुधवार 02 अक्टूबर को एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार 3 लोगों की जान चली गई। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हेलीकॉप्टर सरकारी था या निजी। यह घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

इस हादसे को लेकर पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने बताया कि हेलीकॉप्टर बुधवार सुबह करीब 6:45 बजे पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. लेकिन अभी तक पता नहीं चल पाया है कि हेलीकॉप्टर से था। चूंकि, दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर आग की लपटें उठ रही हैं। यह घटना पुणे के पास हुई है. सूत्रों के मुताबिक, इस हेलीकॉप्टर ने ऑक्सफोर्ड गोल्फ क्लब के हेलीपैड से उड़ान भरी थी.

हेलीकॉप्टर में 3 लोग सवार थे

घटना के वक्त हेलीकॉप्टर में 3 लोग सवार थे, जिनकी इस दर्दनाक हादसे में मौत हो गई. मृतकों में पायलट परमजीत सिंह, जीके पिल्लई और एक इंजीनियर प्रीतम भारद्वाज शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह हेलीकॉप्टर पुणे की हेरिटेज एविएशन का था

Share
अगला लेख → ईरान ने इजरायल पर किया बड़ा हमला, Jafa में Firing से तीन की …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *