मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

ताजमहल देखने पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति, प्रदेश की सांस्कृतिक से हुए रूबरू

ताजमहल देखने पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति, प्रदेश की सांस्कृतिक से हुए रूबरू

मालदीव के राष्ट्रपति ने आज ताज महल का दीदार. मोहम्मद मुइज्जू और प्रथम महिला साजिदा मोहम्मद आगरा पहुंच गए हैं। आगरा के खेरिया हवाईअड्डे पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे ताज पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. उन्होंने ताज का दीदार किया और यहां फोटोग्राफी भी की.

राष्ट्रपति हवाई अड्डे से सीधे शिल्पग्राम पहुँचें। उन्हें क्षेत्र की संस्कृति और विरासत से परिचित कराने के लिए वहां मोर नृत्य और रास का प्रदर्शन किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच वह अपनी पत्नी के साथ ताज महल पहुंचे और करीब आधा घंटा ताज महल में बिताया और प्यार की निशानी के तौर पर ताज महल को करीब से देखा। वह ताज महल की वस्तु कला पच्चिकारी और संगम मरमरी हुस्न को देखकर काफी उत्साहित दिखे। इन फलों को यादगार बनाने के लिए उन्होंने अपनी पत्नी के साथ ताज महल में फोटो ग्राफी भी कराई और इन फलों को अपने मोबाइल फोन में भी कैद किया.

मोहब्बत की निशानी ताज महल देखने के बाद उन्होंने ताज महल विजिटर बुक में अपना अनुभव भी साझा किया और ताज महल को एक अद्भुत स्मारक बताया। ताज महल का दीदार करने के बाद एयरफोर्स स्टेशन, खेरिया टेक्निकल एयरपोर्ट से मालदीव के लिए रवाना होंगे। कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि भारत और मालदीव के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा।

मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू के ताज महल दौरे के दौरान सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक ताज महल पर्यटकों के लिए बंद रखा गया था

Share
अगला लेख → गोंडा पटाखा धमाका मामला : एक और युवक ने तोड़ा दम, अब तक तीन …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *