मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

BJP ने दिल्ली सरकार पर बजट खाते में हेराफेरी का लगाया आरोप, किया ये दावा

BJP ने दिल्ली सरकार पर बजट खाते में हेराफेरी का  लगाया आरोप, किया ये दावा
xr:d:DAF9_VVE-h8:60,j:8630443203771218985,t:24030214

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर दिल्ली की अर्थव्यवस्था को ‘बर्बाद’ करने का आरोप लगाया और दावा किया कि दिल्ली सरकार का 2024-25 का बजट सात हजार करोड़ रुपये के कारोबार में है। . भाजपा के इस दावे और आरोप पर राष्ट्रीय राजधानी में सत्तारूढ़ ‘आप’ ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

भाजपा की सांसद बांसुरी स्वराज ने यहां एक पत्रकारवार्ता में ‘बजट खाते में हेराफेरी’ का आरोप लगाया और इसकी नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) से जांच कराने की मांग की। स्वराज ने दावा करते हुए कहा, ‘‘आप सरकार ने पिछले साल 10 हजार बस मार्शलों को हटा दिया, क्योंकि उसने उनके वेतन के लिए कोई प्रावधान नहीं किया था। इसी वजह से व्यावसायिक शिक्षकों को भी हटा दिया गया।’’

उन्होंने दावा किया कि आय कम और व्यय अधिक है, जिसके कारण दिल्ली सरकार सात हजार करोड़ रुपये के घाटे में है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास वेतन देने और कचरा निपटान जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए धन नहीं हैं। नयी दिल्ली सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली बांसुरी स्वराज ने आरोप लगाया कि आप ‘‘प्रचार और भ्रष्टाचार’’ में व्यस्त है और इसके नेता अरविंद केजरीवाल को केवल सत्ता हासिल करने की चिंता है, उन्हें लोगों के हितों की कोई परवाह नहीं है।vvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvv

Share
अगला लेख → 17 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी CM पद की लेंगे शपथ , PM मोदी भी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *