मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Chirag Paswan की बढ़ी सुरक्षा , मिली Z कैटेगरी की सिक्योरिटी

Chirag Paswan की बढ़ी सुरक्षा , मिली Z कैटेगरी की सिक्योरिटी

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान को गृह मंत्रालय ने जेड श्रेणी की सुरक्षा दी है। पहले चिराग की सुरक्षा एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) कमांडो द्वारा की जाती थी, लेकिन अब उनकी सुरक्षा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा की जाएगी।

चिराग पासवान की नई सुरक्षा व्यवस्था

आपको बता दें कि गृह मंत्रालय द्वारा विभिन्न व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान की जाती है, जिसमें एक्स, वाई, वाई प्लस, जेड और जेड प्लस श्रेणी के तहत सुरक्षा शामिल है। गौरतलब है कि एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) सुरक्षा सिर्फ देश के प्रधानमंत्री को ही मिलती है। चिराग पासवान की नई सुरक्षा व्यवस्था में कुल 33 सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे. इनमें से 10 स्टैटिक गार्ड उनके आवास पर तैनात रहेंगे, जबकि 6 राउंड द क्लॉक पीएसओ (प्रिंसिपल सिक्योरिटी ऑफिसर) तैनात रहेंगे। इसके अलावा 12 कमांडो 3 शिफ्ट में आर्ड एस्कॉर्ट के तौर पर काम करेंगे, 2 वॉचर शिफ्ट में रहेंगे और 3 प्रशिक्षित ड्राइवर 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे.

इस सुरक्षा बढ़ोतरी को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि यह कदम उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने आगे कहा कि वह भारत सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि इससे उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने में मदद मिलेगी.

चिराग पासवान इस समय विदेश दौरे पर हैं, जहां वह फ्रांस में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा कर रहे हैं। उनकी सुरक्षा व्यवस्था में यह बदलाव इस बात का संकेत है कि उन्हें राजनीतिक और निजी सुरक्षा पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है.

Share
टैग: #latest news
अगला लेख → 'सरकार चलने में दिक्कत आए तो मैं मदद के लिए तैयार हूं…': केज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *