मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

सर्दी से पहले दिल्ली में बिगड़ा प्रदूषण का स्तर, एयर क्वालाटी हुई खराब

सर्दी से पहले दिल्ली में बिगड़ा प्रदूषण का स्तर, एयर क्वालाटी हुई खराब

दशहरे के अगले दिन रविवार को एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया, सुबह मौसम में हल्की ठंडक रही और राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। इसके चलते दिल्ली समेत एनसीआर के ज्यादातर प्रमुख शहरों में एयर इंडेक्स 200 के पार पहुंच गया है.

इसका मतलब है कि हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है. इसे देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की उप-समिति की बैठक हुई. जिसमें प्रदूषण की मौजूदा स्थिति और GRAP (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) लागू करने के विकल्पों पर चर्चा की गई. जिसमें फैसला लिया गया कि अगर प्रदूषण के स्तर में सुधार नहीं हुआ तो ग्रेप के पहले चरण के प्रतिबंध एक-दो दिन में लागू कर दिए जाएंगे.

हालांकि, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी), मौसम विज्ञान विभाग, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, आईआईटीएम (भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान) से प्राप्त जानकारी के आधार पर आयोग को उम्मीद है कि सोमवार को हवा की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। इसका मतलब है कि हवा की गुणवत्ता वापस मध्य श्रेणी में पहुंच सकती है.

25 सितंबर को हवा खराब श्रेणी में थी

इससे पहले 25 सितंबर को दिल्ली में मौसम खराब श्रेणी में था. इसके बाद प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ. 18 दिन बाद और इस महीने पहली बार दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में पहुंची है. दिल्ली के 34 प्रदूषण निगरानी केंद्रों में से 25 जगहों पर हवा खराब श्रेणी में रही. आनंद विहार में प्रदूषण सबसे ज्यादा है. वहां एयर इंडेक्स 377 बना हुआ है.

Share
अगला लेख → उमर अब्दुल्ला ने ली CM पद की शपथ, सुरिंदर सिंह चौधरी बने उप …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *