मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

हरियाणा के CM बने नायब सिंह सैनी, दूसरी बार ली पद की शपथ

हरियाणा के CM बने नायब सिंह सैनी, दूसरी बार ली पद की शपथ

नायब सिंह सैनी ने एक बार फिर हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है, और उनके साथ उनकी कैबिनेट के मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया। यह दूसरी बार है जब नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला है। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। इसके अलावा, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा मैदान में आयोजित किया गया था, जिसमें हरियाणा बीजेपी के वरिष्ठ नेता और अंबाला कैंट से विधायक अनिल विज ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। अनिल विज के बाद इसराना से विधायक कृष्णलाल पंवार ने शपथ ग्रहण किया, फिर बादशाहपुर से विधायक राव नरवीर सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। पानीपत ग्रामीण से विधायक महिपाल ढांडा ने भी मंत्री पद की शपथ ली। विपुल गोयल और डॉ. अरविंद शर्मा (गोहाना) भी कैबिनेट मंत्री बने हैं।

इसके अलावा, राज्य मंत्री पद के लिए रादौर से विधायक श्याम सिंह राणा, बरवाला से रणवीर सिंह गंगवा, नरवाना से कृष्ण बेदी और श्रुत चौधरी ने शपथ ली। आरती राव, राजेश नागर और गौरव गौतम को भी राज्य मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बीजेपी ने नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह के जरिए अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए, इस समारोह से बीजेपी ने एक संदेश देने का प्रयास किया है। पार्टी ने संकेत दिया है कि अगर इन राज्यों में उन्हें मौका मिलता है, तो वे जनता के हित में तुरंत निर्णय लेने में पीछे नहीं हटेंगे।

Share This
अगला लेख → Salman Khan को फिर मिली धमकी, कहा- 5 करोड़ दो, बाबा सिद्दीकी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun