मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

इंडिगो और अकासा एयरलाइंस की 10 फ्लाइट्स में बम की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो और अकासा एयरलाइंस की 10 फ्लाइट्स में बम की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

विमानों में बम की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को 10 अलग-अलग फ्लाइट्स में बम की धमकी मिली, जिससे एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इनमें पांच फ्लाइट्स इंडिगो की थीं और पांच अकासा एयरलाइंस की। मिली जानकारी के अनुसार, 6E108 हैदराबाद-चंडीगढ़, 6E58 जेद्दा-मुंबई, 6E17 मुंबई-इस्तांबुल, 6E184 जोधपुर-दिल्ली और 6E11 दिल्ली-इस्तांबुल फ्लाइट्स में बम की धमकी दी गई थी।

ताजा अपडेट के अनुसार, दरभंगा से मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि, कोई बदलाव नहीं किया गया और फ्लाइट अपने गंतव्य, मुंबई, सुरक्षित पहुंच गई। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत मुंबई पुलिस और एयरपोर्ट सिक्योरिटी द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

मुंबई पुलिस ने अब तक ऐसे मामलों में सात FIR दर्ज की हैं, और इन घटनाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि आगे भी मामले सामने आ सकते हैं। पुलिस फिलहाल जांच कर रही है कि ये धमकी भरे कॉल कहां से किए गए हैं, और उसी आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। फ्लाइट की लैंडिंग के तुरंत बाद सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।

इससे पहले भी विमानन कंपनी ‘विस्तारा’ के तीन अंतरराष्ट्रीय विमानों में बम की धमकी दी गई थी, जो बाद में झूठी साबित हुईं। एक फ्लाइट का रूट बदलकर उसे एहतियात के तौर पर फ्रैंकफर्ट ले जाया गया था। वहीं, ‘एयर इंडिया एक्सप्रेस’ की दुबई से जयपुर आ रही उड़ान को भी बम की धमकी मिलने पर जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, लेकिन जांच के बाद इसे अफवाह करार दिया गया।

Share
अगला लेख → दिवाली से पहले सीएम योगी ने यूपी पुलिस को दिया बड़ा तोहफा, व…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *