मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

अमित शाह के जन्मदिन पर CM योगी ने दी बधाई , शेयर किया ये खास पोस्ट

अमित शाह के जन्मदिन पर CM योगी ने दी बधाई ,  शेयर किया ये खास पोस्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उन्हें ‘अनुशासन और परिश्रम का जीवंत प्रतीक’ कहा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इस दिन 60 वर्ष के हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाह को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “अनुशासन और कर्मठता के प्रतीक, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत, और सहकारिता के माध्यम से समृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर रहे, हमारे लोकप्रिय जननेता एवं केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!”

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, “समृद्ध, सुरक्षित और सशक्त राष्ट्र निर्माण के प्रति आपकी निष्ठा ने मां भारती को गौरवान्वित किया है। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”

अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में एक गुजराती परिवार में हुआ। उनके माता-पिता कुसुम बेन और अनिलचंद्र शाह थे। शाह के दादा गायकवाड़ के बड़ौदा राज्य की एक छोटी रियासत मानसा के नगर सेठ थे।

करीब चार दशकों से अमित शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद सहयोगी रहे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में, जब शाह उत्तर प्रदेश के प्रभारी थे, उनके नेतृत्व में भाजपा ने प्रदेश की 80 में से 71 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि 2009 के चुनाव में पार्टी को केवल 10 सीटें मिली थीं

Share This
अगला लेख → Bulandshahr : सिलेंडर फटने से ढहा 2 मंजिला मकान, 6 लोगों की …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
24°C
Patchy rain nearby
💧 93% 💨 4 km/h
Dehradun