मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Bulandshahr : सिलेंडर फटने से ढहा 2 मंजिला मकान, 6 लोगों की मौत

Bulandshahr : सिलेंडर फटने से ढहा 2 मंजिला मकान, 6 लोगों की मौत

बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद क्षेत्र में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने की घटना में एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी ने मंगलवार को बताया कि इस घटना में एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या अब छह हो गई है।

उन्होंने बताया कि पहले पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, लेकिन मंगलवार सुबह यह संख्या बढ़कर छह हो गई। मरने वालों की पहचान रियाजुद्दीन उर्फ राजू (50), उनकी पत्नी रुखसाना (45), सलमान (16), तमन्ना (24), हिफ्जा (तीन), और आस मोहम्मद (26) के रूप में हुई है। सोमवार रात सिकंदराबाद क्षेत्र में सिलेंडर फटने से एक मकान ढह गया था, जिसमें दबकर पांच लोगों की मौत की पुष्टि उसी रात हो गई थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह हादसा सिकंदराबाद की आशापुरी कॉलोनी में हुआ। सोमवार रात मकान में रखा सिलेंडर अचानक फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे मकान ध्वस्त हो गया और उसकी छत गिर गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर एंबुलेंस और जेसीबी मशीन बुलाई गई। बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि हादसा आशापुरी कॉलोनी में रियाजुद्दीन के घर में हुआ, जहां 18-19 लोग रहते थे। घर के 10 लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → SGPGI को CM Yogi ने दी सात परियोजनाओं की सौगात , एक हजार बेड…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *